दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने दूसरे वनडे मैच जीतने के लिए 279 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही और कप्तान शिखर धवन सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल भी जल्दी आउट हो गए लेकिन फिर मोर्चा संभाला ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने।

Advertisement

इन दोनों ने अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और टीम इंडिया को जीत के करीब ले गए। इस दौरान ईशान किशन काफी अग्रेसिव नजर आए और उन्होंने किसी भी गेंदबाज़ पर रहम नहीं दिखाया। किशन ने सबसे पहले रिमांड पर लिया अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज को।

Advertisement

केशव महाराज भारतीय पारी का 21वां ओवर करने के लिए आए और इस ओवर में किशन ने महाराज को दो छक्के लगाकर अपने हाथ खोले। पहला छक्का ओवर की तीसरी गेंद पर लगा जबकि दूसरा छक्का ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। इन छक्कों में किशन की क्लास देखी जा सकती है। किशन का कारवां यहीं नहीं रूका उन्होंने एनरिक नॉर्खिया की गेंदों पर भी जमकर छक्के बरसाए।

किशन इस मैच में शतक लगाने से चूक गए और 93 रन पर पवेलियन लौट गए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने भी उनका बराबर साथ निभाया। इससे पहले अफ्रीकी टीम ने रीज़ा हेंड्रिक्स और एडेन मार्क्रम के अर्द्धशतकों की बदौलत स्कोरबोर्ड पर 278 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार