ईशान किशन ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ सलामी बल्लेबाजी करके 210 रन जड़े। ईशान की इस पारी के बाद यह साफ है कि उन्होंने मॉडर्न डे क्रिकेट के तहत अपनी दावेदारी टीम में सबसे ज्यादा मजबूत कर ली है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे उन 4 खिलाड़ियों के नाम जिन पर किशन के दोहरे शतक का प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ेगा। इन खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें 4 गुना बढ़ चुकी हैं।

Advertisement

शुभमन गिल (Shubman Gill)

Advertisement

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल भी वनडे टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब उनके लिए मुश्किलें काफी हद तक बढ़ गईं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गिल भी एक ओपनर बैटर हैं, वहीं ईशान भी प्राथमिक रूप से ओपनर ही हैं। मैनजमेंट भी ईशान पर ही ज्यादा भरोसा करती है और उनके दोहरे शतक के बाद यह भरोसा ओर मजबूत हुआ है। गिल ने भी अपनी कला दिखाने में कमी नहीं छोड़ी है। अब तक 15 वनडे में उन्होंने 57.25 की औसत से 687 रन ठोके हैं।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

Advertisement

विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत पर मैनेजमेंट और कैप्टन दोनों ने ही खूब भरोसा दिखाया है, लेकिन अब ईशान किशन के दोहरे शतक के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, जहां एक तरह पंत फॉर्म को लेकर जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरह किशन फॉर्म में भी हैं और विकेटकीपिंग स्किल्स भी रखते हैं। ऐसे में अगर किसी एक खिलाड़ी का चुनाव करने का फैसला करना हो तो पहले ईशान को चुने जाने की संभावनाएं काफी बढ़ चुकी हैं।

 वनडे क्रिकेट में ऋषभ पंत ने 30 मैच खेले हैं जिसके दौरान उनकी औसत 34.60 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 125 रनों का है।

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikward)

Advertisement

ऋतुराज गायकवाड़, एक दाएं हाथ का सलामी बल्लेबाज़ जो लगातार घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर इंडियन टीम में मौका मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन गायकवाड़ का यह इंतजार थोड़ा बढ़ चुका हैं।

दरअसल, बीते समय में देखा गया है कि ऋतुराज गायकवाड़ चयनकर्ताओं और कप्तान की फेवरेट लिस्ट का हिस्सा नहीं है। और दूसरी तरफ वह ओपनर बैटर भी हैं। इस समय टीम में ओपनर बैटर्स की भरमार है। ईशान किशन के दोहरे शतक के धमाल के बाद ऋतुराज गायकवाड़ के लिए टीम में एंट्री मारने की मुश्किलें थोड़ी नहीं काफी बढ़ चुकी है।

Advertisement

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

अनुभवी बल्लेबाज़ शिखर धवन भी आराम कुर्सी पर बैठे नज़र नहीं आ रहे हैं। पहले ही ओपनर बैटर के तौर पर उनके सामने केएल राहुल और शुभमन गिल जैसा कड़ा कॉम्पिटिशन था जो कि अब ईशान किशन के साथ तीन गुना बढ़ चुका है।

Advertisement

जहां एक तरफ ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ महज़ एक मैच में दोहरा शतक जमाया, वहीं इस पूरी सीरीज में शिखर धवन के बैट से तीन मैच खेलने के बावजूद कुल 18 रन निकले। ऐसे में अब खतरे की तलवार शिखर के सिर पर भी नाच रही है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार