IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शानदार वापसी करते हुए 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन ने जिम्मेदारी संभाली और कप्तानी पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने भी उनका अच्छा साथ निभाया, जबकि अंत में रेड्डी और सलिल अरोड़ा ने तेजी से रन जोड़े।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार (13 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लग गया, जो खाता खोले बिना ही आउट हो गए। हालांकि इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाल लिया।

ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 91 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्हें हेनरिक क्लासेन का भी अच्छा साथ मिला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 88 रन की अहम साझेदारी की। क्लासेन ने 26 गेंदों में 40 रन बनाए।

पारी के आखिरी ओवरों में नितीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए, जबकि सलिल अरोड़ा ने 13 गेंदों में नाबाद 24 रन की उपयोगी पारी खेली। इन शानदार पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को भी 1-1 सफलता मिली।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी और हर्षल पटेल।

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: वैभव सूर्यवंशी, शिमरन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे और बृजेश शर्मा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार