15 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक गहरा झटका लगा है। भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को टखने में चोट लगने से चोटिल हो गए हैं। हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

इस समय इशांत शर्मा रणजी ट्रॉफी में अपनी भागीदारी दे रहे हैं औऱ दिल्ली के कप्तान हैं। आपको बता दें कि इशांत शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान टखने में चोट लग गई थी। ऐसे में खबर आई है कि इशांत शर्मा टखने की चोट के कारण रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच बंगाल के खिलाफ नहीं खेल पाएगें।

Advertisement

गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इशांत शर्मा ने अपनी लय पाते हुए कमाल की गेंदबाजी की थी। ऐसे में इस खबर के आने से भारतीय क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। सभी जानते हैं कि साउथ अफ्रीकी पिच तेज गेंदबाजों को खासा मदद करती है। ऐसे में इशांत शर्मा का चोटिल हो जाना यकिनन चिंता का विषय है।

वैसे उम्मीद की जा रही है कि साउथ अफ्रीका जाने से पहले इशांत शर्मा खुद को फिट कर लेगें। लेकिन शानदार फॉर्म में होने के बीच में चोटिल हो जाना काफी चिंता का विषय है ऐसा इसलिए क्योंकि इशांत शर्मा जबरदस्त फॉर्म में चल रहे थे ऐसे में अचानक से फील्ड से दूर हो जाना कहीं- ना कहीं एकाग्रता और लय प्रभाव जरूर पड़ेगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच 5 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार