एडिलेड, 28 अक्टूबर| क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले तीसरे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने डेविड वॉर्नर का मानना है कि उनके लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है लेकिन इससे भी बड़ी बात टीम की जीत में योगदान है। वॉर्नर ने रविवार को यहां श्रीलंका के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी खेली और टी-20 में अपना पहला शतक लगाया। उन्होंने इस दौरान 10 चौके और चार छक्के लगाए।

Advertisement

वार्नर के दमदार शतक के दम पर आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 134 रनों से करारी से शिकस्त दी। आस्ट्रेलिया की टी-20 क्रिकेट में यह सबसे बड़ी जीत है जबकि श्रीलंका की यह सबसे बड़ी हार है।

Advertisement

वॉर्नर ने मैच के बाद कहा, "टीम में अपना योगदान देने और उसे शानदार स्थिति में पहुंचाने का बहुत ज्यादा मतलब है। यह एक बड़ी उपलब्धि थी लेकिन बोर्ड पर शानदार स्कोर लगाना अच्छा था क्योंकि आस्ट्रेलिया में बड़े लक्ष्य का पीछा करना हमेशा से मुश्किल होता है।"

आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम नौ विकेट खोकर सिर्फ 99 रन ही बना सकी।

उन्होंने कहा, "आप यह भूल जाते हैं कि कार्यक्रम वास्तव में कितना व्यस्त है। आस्ट्रेलिया में आपको हमेशा अच्छा सपोर्ट मिलता है। लोग आते हैं और मैच देखते हैं, इससे हम रोमांचित होते हैं।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार