इंग्लैंड की तेज गेंदबाज इजी वोंग ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली बार पांच विकेट लेने से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। वोंग का मानना है कि यह उनके अब तक के छोटे अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा और इससे उन्हें आगे के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा मिला है।

Advertisement

वोंग ने गुरुवार को डर्बी के काउंटी ग्राउंड पर 33 रन देकर 5 विकेट लिए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीता। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने आयरलैंड को 6 विकेट से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। 24 साल की वोंग के लिए यह प्रदर्शन उनके इंटरनेशनल करियर की मुश्किल शुरुआत के बाद एक अहम पड़ाव था। वोंग ने 2022 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें मौकों के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। गुरुवार को उन्होंने अपने वनडे करियर का महज छठा मैच खेला।

अपने इस शानदार प्रदर्शन पर बात करते हुए वोंग ने कहा कि पर्दे के पीछे की गई कड़ी मेहनत अब रंग ला रही है। वोंग ने कहा, "मुझे लगता है कि यह सफर काफी छोटा रहा है, लेकिन पर्दे के पीछे बहुत कुछ हुआ है और काफी मेहनत की गई है, इसलिए यह वाकई बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि मैंने काफी तरक्की की है और मैंने बहुत मेहनत की है। मुझे लगता है कि जब आप कड़ी मेहनत करते हैं, तो अच्छी चीजें होती हैं।"

वोंग ने यह भी माना कि इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना और मैच जिताने वाला प्रदर्शन करना इस मौके को और भी खास बनाता है। उन्होंने कहा, "जब भी आपको इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है तो यह वाकई गर्व की बात होती है, और जब भी आप क्रिकेट मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो भी गर्व महसूस होता है। इसी वजह से अगर मैं सच कहूं तो अपने इंटरनेशनल करियर में शायद पहली बार इन दोनों चीजों का एक साथ होना वाकई बहुत शानदार है।"

लॉरेन बेल की गैरमौजूदगी के चलते वोंग को इस सीरीज में ज्यादा मौके मिले हैं। वहीं, इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट भी पिंडली की चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल रही हैं। हालांकि, वोंग ने अपनी हालिया तरक्की में अहम भूमिका निभाने के लिए लॉरेन बेल को श्रेय दिया। ये दोनों तेज गेंदबाज हाल ही में 'द हंड्रेड' में सदर्न ब्रेव के लिए एक साथ खेलती हुई नजर आई थीं, जबकि वोंग ने लॉरेन फिलर और रियाना मैकडोनाल्ड के साथ भी मिलकर काम किया है। वोंग ने कहा, "ऐसा लगता है कि हमने अलग-अलग जगहों पर साथ में काफी काम किया है, और बाहर जाकर यह दिखाना हमारे लिए बहुत अच्छा रहा है कि हम कितना आगे आ गए हैं।"

वोंग ने यह भी माना कि इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना और मैच जिताने वाला प्रदर्शन करना इस मौके को और भी खास बनाता है। उन्होंने कहा, "जब भी आपको इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है तो यह वाकई गर्व की बात होती है, और जब भी आप क्रिकेट मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो भी गर्व महसूस होता है। इसी वजह से अगर मैं सच कहूं तो अपने इंटरनेशनल करियर में शायद पहली बार इन दोनों चीजों का एक साथ होना वाकई बहुत शानदार है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वोंग ने कहा कि 'सदर्न ब्रेव' में बेल के साथ बिताए समय से उनके खेल को और बेहतर बनाने में मदद मिली। उन्होंने आगे कहा, "फिर मुझे सदर्न ब्रेव में बेल के साथ खेलने का मौका मिला, और मुझे लगता है कि हमने आपस में जानकारी शेयर की। इसी कारण ऐसा लगता है कि उनके अनुभव का फायदा उठाना अधिक बेहतर है, बजाय इसके कि उनकी जगह लेने की कोशिश की जाए।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार