India vs England: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने भारत के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन शुभमन गिल (Shubman Gill) को आउट कर एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। पारी के सातवें ओवर एंडरसन ने बेहतरीन गेंद पर गिल को स्लिप में जैक क्रॉली के हाथों कैच आउट कराया। गिल ने 24 गेंदों में 17 रन की पारी खेली। 

Advertisement

यह भारत के खिलाफ इंग्लैंड की सरजमीं पर एंडरसन 100वां टेस्ट विकेट है। वह एक देश के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर 100 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

इस मामले में भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह दूसरे नंबर पर हैं। हरभजन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में खेलते हुए 86 विकेट चटकाए थे। तीसरे नंबर पर स्टुअर्ट ब्रॉड हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी सरजमीं पर ही टेस्ट में 84 विकेट लिए हैं।  

बता दें कि इस मुकाबले के लिए एंडरसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में उन्हें आराम दिया गया था। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत के लिए गिल के साथ चेतेश्वर पुजारा पारी की शुरूआत करने उतरे और पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। 

यह मुकाबला पिछले साल हुई टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच है। पिछले साल भारतीय कैंप कोविड-19 के मामले आने के बाद पांचवें औऱ आखिरी टेस्ट को स्थगित कर दिया गया था, जो अब खेला जाए रहा है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार