बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, फिलहाल वो अपनी नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वो एक क्रिकेटर की भूमिका में नज़र आने वाली हैं। जाह्नवी इस फिल्म के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं और क्रिकेटर के रूप में कोई भी गुर सीखने से परहेज़ नहीं कर रही हैं। सोशल मीडिया पर जाह्ववी का एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो नेट्स में प्रैक्टिस कर रही हैं।

Advertisement

जाह्ववी ने पिछले ही साल अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के बारे में जानकारी दी थी और उसके बाद से ही जाह्नवी लगातार इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस वायरल वीडियो में जाह्नवी शॉर्ट्स पहनकर प्रैक्टिस कर रही हैं। जाह्ववी ने व्हाइट और पिंक कलर का टॉप पहना हुआ है और इसके अलावा वो एक क्रिकेटर की तरह पैड और ग्लव्स पहनकर प्रैक्टिस कर रही हैं। इस वीडियो में वो क्रिकेट खेलते हुए भी काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। 

Advertisement

इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे हैं और फिलहाल जाह्ववी का ये वीडियो बी-टाउन में सुर्खियों में बना हुआ है। अगर उनकी इस फिल्म की बात करें तो वो इस फिल्म में एक महिला क्रिकेटर की भूमिका में दिखेंगी। पर्दे पर एक संपूर्ण क्रिकेटर दिखने के लिए वो काफी लंबे समय से कोचिंग क्लास भी ले रही हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो पर्दे पर एक क्रिकेटर की भूमिका के साथ कितना इंसाफ कर पाती हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में तापसी पन्नू ने भी पर्दे पर महिला भारतीय खिलाड़ी मिथाली राज का किरदार निभाया था। उनकी इस फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' को लेकर बज्ज़ तो काफी था लेकिन फैंस ने इस फिल्म को उतना प्यार नहीं दिया जितना मिथाली राज की फिल्म को प्यार मिलना चाहिए था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार