वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर आईपीएल के 13वें सीजन में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के नजरअंदाज किए जाने के कारण निराश हैं। होल्डर इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। होल्डर ने यह बात क्रिकेट राइटर्स क्लब पीटर स्मिथ अवार्ड मिलने पर कही।

Advertisement

होल्डर ने कहा, "मैं निजी तौर पर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के दौरों से निराश था, जो हमारे बाद हुआ। यह मुश्किल चुनौती है और लंबा रास्ता है। यह एक रात में ठीक होने वाली चीज नहीं है। सबसे जरूरी है कि हम एक साथ आएं और सभी को एक नजर से देखें।"

Advertisement

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड दौरे पर इस आंदोलन का समर्थन किया था, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड का दौरा करने वाली पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया ने बीएलएम से दूरी बनाए रखी थी।

होल्डर ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैंने यहां आईपीएल में इसे लेकर एक भी बात नहीं सुनी। कई बार ऐसा लगता है कि इस पर किसी का ध्यान नहीं गया। जो बुरी बात है। मुझे लगता है कि इसे दोबारा चर्चा में लाया जाए, यह हमारी जिम्मेदारी है। कोविड ने निश्चित तौर पर काफी ध्यान खींचा है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इसके लिए काफी कुछ किया है। महिला टीम ने इंग्लैंड में सीरीज खेलनी थी, जहां ब्लैक लाइव्स मैटर का लोगो उन्होंने पहना था और इसे आगे बढ़ाया था।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार