24 जून,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने एक बेहद अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। इस मैच में फील्डिंग में बाधा पैदा करने की वजह से जेसन को आउट करार दिया गया।

Advertisement

इसके साथ ही जेसन रॉय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फील्डिंग में बाधा पहुंचाकर आउट होने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

यह घटना इंग्लैंड की पारी के 15वें ओवर में हुई। ओवर की पहली गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन स्ट्राइक पर थे। लिविंगस्टोन ने पॉइंट की तरफ शॉट खेलकर रन चुराने का इशारा किया, लेकिन फिर मन बदल लिया। हालांकि तब तक रॉय आधी क्रीज पर आ चुके थे। इसके बाद जेसन अपना विकेट बचानें के लिए वह वापस भागे और इस दौरान वह अपना रास्ता बदलकर दूसरी तरफ चले गए। जिसके बाद साउथ अफ्रीका की पूरी टीम अपील करने लगी।  IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

जिसके बाद थर्ड अंपायर ने फैसला दिया कि वह जानबूझकर गेंद के रास्ते में आए, जिसके चलते उन्हें आउट करार दिया। लिया। इस मैच में फील्डिंग में बाधा पैदा करने की वजह से जेसन को आउट करार दिया गया। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फील्डिंग में बाधा पहुंचाकर आउट होने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

67 रन बनाकर खेल रहे रॉय के आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और एक समय आसान दिख रहा 175 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।  IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

इससे पहले इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच में लेन हटन और वन डे में बेन स्टोक्स फील्ड में बाधा पहुंचाने के चलते आउट हो चुके हैं।

Advertisement

आगे क्लिक कर के देखें जेसन रॉय के आउट होने का वीडियो

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार