26 नवंबर,नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2020 में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे से टीम में वापसी कर सकते हैं। भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरूआत 24 जनवरी से होगी, जो 4 मार्च तक चलेगा। पहले टी-20, फिर वनडे औऱ अंत में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 

Advertisement

जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज से पहले से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी-20 और टेस्ट सीरीज की भी हिस्सा नहीं थे और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज भी नहीं खेलेंगे। 

Advertisement

चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद के अनुसार बुमराह न्यूजीलैंड दौरे से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। 

एमएसके प्रसाद ने टेलीग्राफ से बातचीत में कहा, “ बुमराह धीरे-धोरे पूरी फिटनेस हासिल करने की तरीफ बढ़ रहे हैं, लेकिन हमें उनकी रिकवरी से जुड़े लोगों की बातें सुननी होगी। वह अगले महीने से पहले वापसी नहीं कर सकते, क्योंकि हम अभी भी उनकी रिर्पोट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन निश्चित तौर पर उम्मीद है वह न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी करेंगे।” 

बता दें कि बुमराह की जगह उमेश यादव को टीम इंडिया में जगह मिली थी। पहले साउथ अफ्रीका और अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उमेश ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार