26 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बुमराह साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर एक पारी में पांच विकेट लेने वाले भारत के चौथे तेज गेंदबाज बन गए हैं। यह उनके करियर का तीसरा ही टेस्ट मैच है। 

Advertisement

बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 54 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उन्होंने हाशिम अमला,फाफ डु प्लेसिस, क्विंटन डी कॉक, लुंगीसानी नगीदी और एंडिले फेहुलक्वायो को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

बुमराह से पहले टीम इंडिया के तीन गेंदबाजों ने ही साउथ अफ्रीका में एक टेस्ट मैच में पांच विकेट हासिल किए हैं। जिसमें जवागल श्रीनाथ (3), वेंकटेश प्रसाद (2) औऱ एस श्रीसंत (2) का नाम शामिल हैं। 

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ वंडर्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 194 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उसने भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए 187 रनों के आधार पर सात रनों की बढ़त ले ली है। 

भारत के लिए बुमराह के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने तीन और मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार