रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में जितेश शर्मा ने विकेट के पीछे ऐसा कैच पकड़ा, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने शानदार डाइव लगाकर समीर रिजवी को पवेलियन भेजा और टीम को बड़ी सफलता दिलाई।

Advertisement

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में शनिवार (18 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने अपनी फुर्ती से मैदान पर कमाल कर दिया। उन्होंने एक शानदार डाइविंग कैच पकड़कर इन-फॉर्म बल्लेबाज समीर रिजवी की पारी का अंत कर दिया।

यह पूरा नज़ारा देखने को मिला भुवनेश्वर कुमार के स्पेल के दौरान। भुवी पहले से ही शानदार लय में गेंदबाज़ी कर रहे थे। वह पहले ही पथुम निसांका (1) और करुण नायर (5) को पवेलियन का रास्ता दिखा चुके थे। पारी के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने बाहर की ओर स्विंग होती गेंद फेंकी, जिसने समीर रिजवी को छेड़ दिया। रिजवी ने इस गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर की तरफ चली गई।

गेंद जितेश शर्मा से काफी दूर जा रही थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और हवा में शानदार डाइव लगाई। उन्होंने पूरी तरह से शरीर फैलाते हुए गेंद को एक हाथ से हवा में ही लपक लिया। यह कैच इतना शानदार था कि हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आया।

इस विकेट के साथ ही भुवनेश्वर कुमार को उनकी तीसरी सफलता मिली और दिल्ली कैपिटल्स को 18 रन पर ही एक और बड़ा झटका लगा। वहीं समीर रिजवी, जो इससे पिछले मैचों में अच्छी लय में नजर आ रहे थे, उन्हें 2 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौटना पड़ा।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए फिल साल्ट ने 38 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं टिम डेविड ने भी 17 गेंदों में अहम 26 रन जोड़े।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार