आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के लिए भारतीय टीम के 32 वर्षीय विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) का सेलेक्शन नहीं हुआ था। गौरतलब है कि ये टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अब जितेश शर्मा ने अपना दिल खोला है। जितेश ने अपने पिता की मृत्यु की दुखद खबर साझा करते हुए कहा है कि वर्ल्ड कप में ना चुने जाने के बाद वो दुखी थी, लेकिन उन्हें जल्द ही ये एहसास हुआ कि वर्ल्ड कप से ज्यादा उनके पिता को उनकी जरूरत थी।
जितेश शर्मा बोले, "जब मुझे पता चला कि मैं टीम में नहीं हूं, तो शुरुआत में मुझे थोड़ा दुख हुआ, आखिर मैं भी इंसान हूं, मेरे परिवार और दोस्तों ने मुझे संभाला। इसी बीच मेरे पिता बीमार पड़ गए और 1 फरवरी को उनका निधव हो गया। मैं उनके साथ सात दिन तक रहा।"
वो आगे बोले, "बाद में मुझे एहसास हुआ कि मेरे पिता को मेरी ज्यादा जरूरत थी, इसलिए अब मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मैं उनके आखिरी दिनों में उनके साथ था और उनकी देखभाल कर सका।" उन्हें आगे कहा, "घर से वर्ल्ड कप देखना एक अलग और ज्यादा तनाव भरा अनुभव था, लेकिन मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं।"
गौरतलब है कि 32 वर्षीय जितेश शर्मा अब तक देश के लिए 16 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 151.40 की स्ट्राइक रेट से 162 रन बनाए। साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक समय ऐसा था जब वो टीम के फर्स्ट विकेटकीपर चॉइस बन गए थे, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट करीब आया, टीम कॉन्बिनेशन ऐसा बदला कि जितेश शर्मा को स्क्वाड से ही बाहर कर दिया गया।
Also Read: LIVE Cricket Score
जान लें कि जितेश शर्मा को एक बार फिर बड़े मंच पर अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलने वाला है। वो 28 मार्च से शुरू होने वाले IPL 2026 टूर्नामेंट में RCB के लिए खेलने वाले हैं। उन्हें डिफेंडिंग चैंपियंस ने 11 करोड़ में रिटेन किया है। याद दिला दें कि जितेश ने पिछले सीजन RCB के लिए 15 मैचों में 176.35 की स्ट्राइक रेट से फिनिशर का रोल निभाते हुए 261 रन बनाए थे। अगर वो ऐसा ही प्रदर्शन साल 2026 में भी करते हैं तो इसमें कोई शक नहीं कि उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे फिर से खुल जाएंगे।