बेन स्टोक्स के अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के सामने सबसे बड़ा सवाल नया टेस्ट कप्तान चुनने का है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट के बाद स्टोक्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया। 

Advertisement

इंग्लैंड टीम की टेस्ट कप्तानी के लिए इस समय दो सबसे मजबूत दावेदार जो रूट और हैरी ब्रूक माने जा रहे हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय ओपनर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। CREX द्वारा गुरुवार (2 जुलाई) को उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई वीडियो में आकाश ने कहा कि अगर इंग्लैंड भविष्य को ध्यान में रखकर फैसला करता है तो हैरी ब्रूक सबसे मजबूत दावेदार हैं। आकाश ने यह भी कहा कि मौजूदा समय में हैरी ब्रूक पहले से ही इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम की कप्तानी कर रहे हैं और उनके पास लीडरशिप का अनुभव भी है। ऐसे में टेस्ट टीम की कमान भी उन्हें सौंपी जा सकती है।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "बेन स्टोक्स के जाने के बाद ऐसा लगता है कि हैरी ब्रूक ही इंग्लैंड की कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार हैं। वह टीम को लंबे समय तक संभाल सकते हैं। उनका खेल आक्रामक है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भी वह लगातार सफल रहे हैं। कई बार ऐसा लगता है कि वह टी20 के टेम्पलेट पर टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन उनके नतीजे शानदार हैं।"

हालांकि आकाश चोपड़ा ने जो रूट के नाम को भी पूरी तरह खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर इंग्लैंड को सिर्फ कुछ समय के लिए कप्तान चाहिए तो जो रूट बिल्कुल सही विकल्प हैं। लेकिन अगर फैसला लंबे समय के लिए होना है तो मुझे लगता है कि हैरी ब्रूक ही वह खिलाड़ी हैं जिन्हें इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपेगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अब देखना दिलचस्प होगा कि ECB आखिर किस खिलाड़ी पर भरोसा जताता है। एक तरफ जो रूट का अनुभव है, तो दूसरी ओर हैरी ब्रूक को इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में टेस्ट टीम के नए कप्तान को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार