इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जो रूट का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। इंग्लिश कप्तान अब तक तीन टेस्ट मैचों में तीन शतक समेत 500 रन ठोक चुके हैं। हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दौरान भी रूट ने शतक ठोककर अपनी टीम के लिए जीत की नींव रख दी है।

Advertisement

रूट ने हेडिंग्ले टेस्ट में 121 रनों की मैराथन पारी खेली लेकिन उनकी इस शानदार पारी का अंत दुखदायी अंदाज़ में हुआ जब जसप्रीत बुमराह ने उनकी गिल्लियां बिखेर कर रख दी। हालांकि, जब रूट आउट हुए तब तक इंग्लिश टीम पहली पारी में 300 रनों की लीड हासिल कर चुकी थी।

Advertisement

रूट ने इस सीरीज में भारतीय गेंदबाज़ों की बखियां उधेड़ कर रख दी हैं। लगातार तीन टेस्ट में तीन शतक लगाकर उन्होंने दिखा दिया है कि भारत के लिए इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराना बिल्कुल आसान नहीं होने वाला है। रूट की शानदार फॉर्म रूकने का नाम नहीं ले रही है और अब तक इस साल वो 6 शतक लगा चुके हैं और इनमें से चार शतक तो भारत के ही खिलाफ आए हैं।

जबकि दो शतक श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों के दौरान आए थे। मौजूदा सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने के चलते रूट बल्लेबाज़ों की टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर वन बनने की कगार पर हैं। ऐसे में अगर भारत को इस टेस्ट सीरीज को जीतना है तो भारत को रूट का तोड़ निकालना ही होगा।

 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार