Joe Root Bouncer to Abrar Ahmed: पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG 1st Test) के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तानी टीम ने पहली पारी में 556 रन बनाकर इस टेस्ट पर अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है जबकि इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

इंग्लैंड के करिश्माई क्रिकेटर जो रूट दूसरे दिन 32 रन बनाकर नाबाद हैं और तीसरे दिन इंग्लैंड को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। हालांकि, इंग्लैंड के लिए रूट ने दूसरे दिन बॉलिंग से भी कमाल दिखाते हुए एक विकेट चटकाया। रूट ने पाकिस्तान के ताबूत में आखिरी कील ठोकते हुए अबरार अहमद को बाउंसर पर आउट कर दिया।

Advertisement

अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मशहूर रूट ने अपने एकमात्र विकेट से पाकिस्तान की पारी को 556 रनों पर समेट दिया। ये घटना पाकिस्तान की पहली पारी के 149वें ओवर के दौरान हुई, जब इंग्लैंड लगातार पांच सेशन तक कड़ी मेहनत करने के बाद आखिरी सफलता की तलाश में था। इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने रूट को गेंद थमाई और उनके इस फैसले ने कमाल कर दिया। रूट ने अबरार को तेज बाउंंसर डाला जिसका उनके पास कोई जवाब नहीं था।

अपने स्पेल के सातवें ओवर में गेंदबाजी करते हुए जो रूट ने शुरुआत में तीन डॉट बॉल फेंकी, जिससे शतकवीर आगा सलमान दबाव में आ गए। हालांकि उन्होंने अपनी अगली दो गेंदों पर तीन रन दिए, लेकिन दिग्गज क्रिकेटर ने शानदार वापसी करते हुए अपनी आखिरी गेंद पर अबरार को आउट कर दिया। अबरार की उम्मीदों के विपरीत रूट ने राउंड द विकेट से बाउंसर फेंकी और अपनी रणनीति से बल्लेबाज को हैरान कर दिया। उनकी इस गेंद का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

अब इस मैच में इंग्लैंड की टीम वापसी करेगी या पाकिस्तानी टीम अपना दबदबा कायम रखेगी ये हमें तीसरे दिन पता चल पाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार