India vs West Indies 2nd ODI Stats: वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज जॉन कैंपबेल (John Campbell) ने बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में अपने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए तूफानी शतक जड़ा। कैंपबेल ने 68 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के जड़े। इससे पहले उन्होंने पहले वनडे में भी अर्धशतक जड़ा था। बता दें कि 2705 दिन के अंतर के बाद वनडे में उनके बल्ले से शतक आया है, उन्होंने अपना पहला वनडे शतक 2019 में लगाया था। 

Advertisement

गुवाहटी में अपनी शानदार पारी से कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड जॉन कैंपबेल

वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे पारी के पहले 10 ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कैंपबेल पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को पछाड़ाकर तीसरे नंबर पर आ गए। भारत के खिलाफ इस मुकाबले में पहले 10 ओवर के खेल के दौरान कैंपबेल ने 69 रन बनाए थे। वहीं लारा ने 1999 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में पहले 10 ओवर के दौरान 66 रन बनाए थे। 

क्रिस गेल को भी छोड़ा पीछे

कैंपबेल ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, इसके साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इससे पहले यह कीर्तिमान क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने दो बार भारत के खिलाफ 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 

वनडे में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज़ 50 रन

29 जॉन कैंपबेल गुवाहाटी 2026

30 क्रिस गेल अहमदाबाद 2002

30 क्रिल गेल पोर्ट ऑफ स्पेन 2019

32 डब्ल्यू हाइंड्स वडोदरा 2002

33 निकोलस पूरन विजाग 2019

भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक

कैंपबेल ने 65 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, यह बतौर वेस्टइंडीज बल्लेबाज भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक है। इससे पहेल 1999 में सिंगापुर में हुए मैच में रिकार्डो पॉवेल ने 72 गेंदों में शतक लगाया था। 

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज़ वनडे शतक (गेंदों के आधार पर)

65 जॉन कैंपबेल गुवाहाटी 2026

72 रिकार्डो पॉवेल सिंगापुर 1999

73 मार्लन सैमुअल्स विजयवाड़ा 2002

74 शिमरॉन हेटमायर गुवाहाटी 2018

85 शिमरॉन हेटमायर चेन्नई 2019

पांचवां सबसे तेज शतक

वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज वनडे शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शाई होप को पछाड़कर कैंपबेल पांचवें नंबर पर आ गए हैं। होप ने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में 66 गेंदों में शतक लगाया था। 
वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों के हिसाब से)

45 गेंद ब्रायन लारा लारा बनाम बांग्लादेश, ढाका 1999

55 गेंद क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, सेंट जॉर्ज 2019

61 गेंद एविन लुईस बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले 2024

63 गेंद निकोलस पूरन बनाम नीदरलैंड, हरारे 2023

65 गेंद जॉन कैंपबेल, गुवाहाटी 2026

Also Read: LIVE Cricket Score

66 गेंद शाई होप बनाम न्यूज़ीलैंड, नेपियर 2025
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार