Jomel Warrican Pakistan Record: वेस्टइंडीज के बांए हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन (Jomel Warrican) ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। वारिकन ने 18 ओवर में सिर्फ 32 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। इस गेंदबाजी प्रदर्शन से उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

वह वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने पाकिस्तान की सरजमीं पर एक टेस्ट पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।  उन्होंने इस मामले में 66 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।  इससे पहले साल 1959 में वेस्टइंडीज स्पिनर सन्नी रामाधीन ने पाकिस्तान की धरती पर टेस्ट खेलते हुए एक पारी में 25 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। 

Advertisement

इसके अलावा यह पाकिस्तान की धरती पर किसी विदेशी गेंदबाजी द्वारा किया गया तीसरा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। 1985 में श्रीलंका के रवि रत्नायके ने 83 रन देकर 8 विकेट और 1983 में कपिल देव ने पाकिस्तान ने 85 रन देकर 8 विकेट लिए थे। 

वह वेस्टइंडीज के तीसरे बाएं हाथ के स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंन एक टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। बता कें कि पहली पारी में वारिकन ने 3 विकेट अपने खाते में डाले थे। उनसे पहले अल्फ वैलेंटाइन और गुडाकेश मोती ही ऐसा कर पाए थे। पहली पारी में मिली बढ़त के चलते मेजबान टीम ने वेस्टइंडीज के सामने 251 रनों का लक्ष्य रखा। बता दें कि पहले पाकिस्तान ने बल्लेबाजी की थी और 230 रन बनाए थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 137 रन बनाए. पाकिस्तान को पहली पारी के आधार पर 93 रनों की अहम बढ़त मिली थी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार