सोशल मीडिया पर वैसे तो कई वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पत्रकार एक बच्चे से पांच स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पूछता है तो बच्चा महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ कई ऐसे नाम लेता है जिनको सुनकर आप लोटपोट हो जाएंगे।

Advertisement

ये वायरल वीडियो झारखंड के पलामू का है जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चे अपने हाथों में भारत का झंडा लिए हुए झुंड में खड़े हुए हैं। वीडियो में एक पत्रकार भी है जो कहता है कि ये देखिए ये जो बच्चा है ये आठवीं में पढ़ता है और इसके हाथ में भारत का झंडा है। तो चलिए इससे हम भारत के 5 स्वतंत्रता सेनानियों का नाम पूछते हैं।

Advertisement

इस सवाल के जवाब में बच्चा कहता है कि पहला स्वतंत्रता सेनानी अक्षय कुमार है। फिर वो दूसरा नाम लेते हुए कहता है कि महेंद्र सिंह धोनी भी स्वतंत्रता सेनानी हैं क्योंकि उन्होंने झारखंड का नाम रौशन किया है। बच्चे की नॉलेज देखकर पत्रकार भी भौंचक्का रह जाता है और कहता है कि आप इस बच्चे के जवाब सुनकर ये अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत की शिक्षा व्यवस्था कैसी है।

इसके बाद ये बच्चा तीन और नाम लेता है। आगे पांच नामों की लिस्ट पूरी करते हुए ये बच्चा सनी देओल, निरहुआ और खेसारी लाल यादव को भी स्वतंत्रता सेनानी बताता है। इस वीडियो में वो सनी देओल को स्वतंत्रता सेनानी सिर्फ इसलिए बताता है क्योंकि उन्होंने मां तुझे सलाम मूवी में डायलॉग बोला था कि दूध मांगोगे तो खीर देंगे कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे। इसलिए वो भी स्वतंत्रता सेनानी हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा जमकर शेयर किया जा रहा है और फैंस काफी रिएक्शन भी दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार