18 फरवरी, जोहान्सबर्ग (CRICKETNMORE) भारत ने केवल 8.2 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए थे। ऐसा करते ही भारतीय टीम ने टी- 20 इंटरनेशनल में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत की टीम ने पहली बार 8.2 ओवर में 100 रन टी- 20 इंटरनेशनल में बनाए हैं। लाइव स्कोर
Advertisement
आपको बता दें कि शिखर धवन ने धमाल कर दिया और केवल 27 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया है। आपको बता दें कि धवन के द्वारा ठोका गया 27 गेंद पर अर्धशतक साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ टी- 20 इंटरनेशन में भारतीय बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है।
Advertisement
ये खबर लिखे जाने तक शिखर धवन 38 गेंद पर 72 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं मनीष पांडे अभी भी मैदान पर बने हुए हैं। भारत का तीसरा विकेट गिरा।