Kagiso Rabada Record: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada WTC Final) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 के दूसरे दिन अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। कगिसो रबाडा ने बीते गुरुवार, 12 जून को ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग में 11 ओवर में 44 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए जिसके साथ ही उन्होंने महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस (Jacques Kallis) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग में अब तक उस्मान ख्वाजा (23 बॉल पर 6 रन),  कैमरून ग्रीन (2 बॉल पर 0 रन), और एलेक्स कैरी (50 बॉल पर 43 रन) का विकेट चटकाया है जिसके बाद वो साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में जैक्स कैलिस को पछाड़ते हुए पांचवें नंबर के गेंदबाज़ बन गए हैं।

Advertisement

इस 30 वर्षीय गेंदबाज़ ने अपने देश के लिए 242 मैचों की 299 इनिंग में 574 विकेट चटकाते हुए ये कारनामा किया है। वहीं जैक्स कैलिस जिन्हें उन्होंने पीछे छोड़ा, उनके नाम  513 मैचों की 568 पारियों में 572 विकेट दर्ज हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर शॉन पोलॉक का नाम दर्ज है जिन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 414 मैचों की 504 पारियों में 823 विकेट झटके।

ऐसा रहा मैच का हाल

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इंग्लैंड के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले गए WTC Final की तो यहां पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में कमिंस की गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका की टीम 138 रनों पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया  को 74 रनों का बढ़त मिली। दूसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर कुल बढ़त को 218 रन कर लिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार