England vs South Africa: टी विश्व कप 2021 में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच सुपर 12 में रोमांचक मुकाबला खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टेबल टॉपर इंग्लैंड को 10 रनों से शिकस्त दी है। हालांकि, इस जीते के बावजूद साउथ अफ्रीकी टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई और टी-20 विश्वकप से बाहर हो गई।

Advertisement

इस मैच में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। मैच का अंतिम ओवर करने आए रबाडा के लिए यह दिन याद करने वाला रहेगा। इस हैट्रिक से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने उनकी जमकर खबर ली थी और छक्कों की हैट्रिक लगाकर गेंदबाज को बेबस कर दिया था।

Advertisement

लियाम लिविंगस्टोन द्वारा की गई पिटाई के चलते रबाडा ने अपने पहले तीन ओवर में 45 रन लुटा दिए लेकिन जब इंग्लिश टीम को आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे तब रबाडा ने पासा पलट दिया। रबाडा ने पहली तीन गेंदों पर क्रिस वोक्स, इयोन मोर्गन और क्रिस जोर्डन को आउट करके हैट्रिक लेने का कारनामा किया।

इस कारनामे के साथ ही रबाडा मौजूदा T20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। इससे पहले श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा और आयरलैंड के कर्टिस कैंफर ने इसी विश्वकप में ये कारनामा किया था। वहीं रबाडा T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले साउथ अफ्रीका के पहले और दुनिया के चौथे गेंदबाज हैं। T20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले गेदंबाजों की लिस्ट में वनिंदु हसरंगा, कर्टिस कैंफर और ब्रेट ली का नाम है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार