न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson Test XI) ने 21वीं सदी की अपनी बेस्ट टेस्ट इलेवन चुनी है। अपनी इस टीम में उन्होंने विराट कोहली को जगह नहीं दी  है। विलियमसन और विराट अंडर-19 क्रिकेट के दिनों से ही मैदान पर एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। लेकिन मैदान के बाहर भी उनके बीच बहुत अच्छी दोस्ती है। बता दें कि हाल ही में कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है और उनके नाम इस फॉर्मेट में 9000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। 

Advertisement

विलियमसन ने अपनी इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के 4, भारत के 3, साउथ अफ्रीका के 2, श्रीलंका औऱ पाकिस्तान के 1-1 खिलाड़ी को जगह दी है। उन्होंने इस टीम में न्यूजीलैंड के किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है। 

Advertisement

बता दें कि विलियमसन टेस्ट क्रिकेट इतिहास में न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। विलियमसन ने 105 टेस्ट की 186 पारियों में 9276 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 33 शतक और 37 अर्धशतक जड़े हैं। 

ईएसपीएनक्रिकइनफो से बातचीत में चुनी गई अपनी टीम में विलियमसन ने अपनी टीम में मैथ्यू हेडन औऱ वीरेंद्र सहवाग को बतौर ओपनर चुना है। नंबर 3 पर रिकी पोंटिंग को रखा है औऱ उन्हें ही कप्तान भी चुना है। इसके बाद मिडल ऑर्डर में सचिन तेंदुलकर, स्टीव स्मिथ और एबी डी विलियर्स को रखा है। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को चुना है।  

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को चुना है। जिसमें डेल स्टेन, शोएब अख्तर, ग्लेन मैग्राथ और मुथैया मुरलीधरन का नाम शुमार है। 

केन विलियमसन द्वारा चुनी गई 21वीं सदी की बेस्ट टेस्ट इलेवन

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

मैथ्यू हेडन, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, स्टीव स्मिथ, एबी डी विलियर्स, एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेल स्टेन, शोएब अख्तर, ग्लेन मैग्राथ, मुथैया मुरलीधरन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार