भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसने भारतीय फैंस के होश उड़ा दिए। ये कैच भारत की पारी के 30वें ओवर के दौरान देखने को मिला, जब अक्षर पटेल ने रचिन रवींद्र के खिलाफ गेंद को नीचे रखने की कोशिश की मगर गेंद उनके बल्ले का टॉप एज लेकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ चली गई।

Advertisement

शॉर्ट फाइन लेग पर तैनात विलियमसन को देखकर ऐसा लगा कि वो गेंद को देख नहीं पाए लेकिन उन्होंने पीछे की ओर दौड़कर एक हाथ से गेंद को पकड़ लिया। विलियमसन का ये कैच देखकर फैंस दंग रह गए। अक्षर के आउट होने से पहले श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल एक महत्वपूर्ण साझेदारी बना रहे थे लेकिन अक्षर के आउट होने से ये साझेदारी टूट गई।

Advertisement

गौरतलब है कि दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, लेकिन इस मैच की विजेता टीम ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर होगी। मौजूदा मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है। टीम में डेरिल मिचेल की वापसी हुई है औऱ डेवोन कॉनवे बाहर गए हैं। वहीं भारतीय टीम में भी एक बदलाव हुआ है। हर्षित राणा को आराम दिया गया है और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मौका मिला है। 

टीमें इस प्रकार हैं

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रूर्के।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार