11 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम में अभिनव मुकुंद को चयन किया गया है। आपको बता दें कि श्रीलंका का दौरा 26 जुलाई से शुरु होना है और ऐसे में उसी दौरान भारत ए की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर होगी। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भी अभिनव मुकुंद का चयन भारत ए टीम में किया गया था। ऐसे में अब जब अभिनव मुकुंद भारत ए टीम के लिए साउथ अफ्रीका नहीं जा पाएगें तो उनकी जगह भारत ए टीम में कर्नाटक बल्लेबाज रविकुमार समर्थ को शामिल किया गया है। रविकुमार समर्थ को 4 दिन के टेस्ट मैच के लिए भारत ए टीम में जगह दी गई है।  हार का विलेन बना यह दिग्गज खिलाड़ी, इसकी वजह से भारत मैच में वेस्टइंडीज से पार नहीं पाया

Advertisement

आपको बता दें कि रविकुमार समर्थ ने रणजी ट्रॉफी 2016- 17 में कमाल का परफॉर्मेंस किया था और पूरे सीजन में कुल 700 रन बनाए थे। ऐसे में कर्नाटक बल्लेबाज रविकुमार समर्थ को बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी में किए गए उनके शानदार परफॉर्मेंस का फल दिया है। गौरतलब है कि रविकुमार समर्थ ने रणजी ट्रॉफी में 1 दोहरा शतक के अलावा 4 अर्धशतक जमाए थे।

Advertisement

 करुण नायर की अगुवाई में भारत ए टीम साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 4 दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी तो वहीं मनीष पांडे के नेतृत्व में भारत ए की टीम 26 जुलाई से शुरु हो रहे वनडे सीरीज में शिरकत करेगी। इसके साथ - साथ  दो अनौपचारिक टेस्ट 12 अगस्त और 1 9 अगस्त को खेले जाएंगे। अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने T20 में जड़ा दोहरा शतक, गेल,डी विलियर्स जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार