टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। ऐसा ही कुछ अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति में देखने को मिला। जहां प्रांशु नाम का फैन रोहित शर्मा को देखकर इमोशनल हो जाता है और उन्हें अपना भगवान बता देता है।

Advertisement

प्रांशु अमिताभ बच्चन से कहता है, 'पेशे से मैं एक अध्यापक हूं लेकिन दिल से मैं एक क्रिकेटर हूं। क्रिकेट मेरे लिए एक नशा है।' क्रिकेट के प्रति इस शख्स की दीवानगी को देखकर बिग बी रोहित शर्मा के साथ एक वीडियो कॉल की व्यवस्था करते हैं।  रोहित को वीडियो कॉल पर देखकर प्रांशु बहुत ज्यादा भावुक हो जाता है। वहीं प्रांशु के हाव-भाव ने रोहित का भी दिल जीत लिया था।

Advertisement

रोहित शर्मा को वीडियो कॉल पर देखते ही प्रांशु अपना बटुए में रखी तस्वीर को हिटमैन को दिखाता है। प्रांशु रोहित शर्मा की ही तस्वीर को अपने बटुए में रखता है। अमिताभ बच्चन रोहित शर्मा से कहते हैं आप यकीन नहीं करोगे कितने बड़े फैन हैं ये आपके। इसके बात अमिताभ प्रांशु से कहते हैं कि आप रोहित से बात करें। इस पर प्रांशु कहते हैं- सर भगवान से कौन बात करता है।

रोहित शर्मा प्रांशु को बधाई देते हुए कहते हैं, 'मैं आशा करता हूं कि आप बहुत सारी धनराशि जीतकर जाएं।' बता दें कि फिलहाल रोहित शर्मा आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में खेलते हुए नजर आ  रहे हैं। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दूसरे चरण के पहले मैच में वह खेलने नहीं उतरे थे और उनकी टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार