आईपीएल 2023 चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा या नहीं? इस सवाल का जवाब दुनियाभर के करोड़ों फैंस जानना चाहते हैं लेकिन धोनी इस सीजन के अंत में क्या फैसला लेंगे ये फिलहाल धोनी के अलावा कोई नहीं जानता है जबकि क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व खिलाड़ी लगातार धोनी को लेकर अपनी राय देते दिख रहे हैं। इसी कड़ी में सीएसके के पूर्व खिलाड़ी केदार जाधव ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

Advertisement

केदार जाधव ने डंके की चोट पर कहा है कि ये चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का खिलाड़ी के रूप में आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है। जियो सिनेमा से बातचीत के दौरान जाधव ने कहा, “मैं आपको 2,000 प्रतिशत निश्चितता के साथ बता रहा हूं कि ये एमएस धोनी का आईपीएल में एक खिलाड़ी के रूप में अंतिम सीजन होगा। मैं आपको ये विशेष रूप से बता रहा हूं।"

Advertisement

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, 'धोनी इस जुलाई में 42 साल के हो जाएंगे। हालांकि अभी भी वो काफी फिट हैं, लेकिन अंत में धोनी भी एक इंसान हैं। इसलिए मुझे लगता है कि ये उनका आखिरी सीजन होगा। प्रशंसकों को उनके किसी भी मैच को मिस नहीं करना चाहिए, उन्हें मैदान में उनकी हर गेंद पर नजर रखनी चाहिए।"

फिलहाल हर धोनी फैन यही दुआ कर रहा है कि जाधव की ये भविष्यवाणी गलत साबित हो क्योंकि जिस तरह से धोनी अभी खेल रहे हैं उसे देखकर फैंस चाहते हैं कि सीएसके के लिए वो आने वाले कुछ और साल खेलें लेकिन धोनी के मन में क्या चल रहा है ये सिर्फ धोनी ही जानते हैं। ऐसे में अगर धोनी इस सीजन के बाद क्रिकेट को पूरी तरह से ही अलविदा कह दें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए। हालांकि, ये बात भी तय है कि अगर धोनी खिलाड़ी के रूप में रिटायर हुए तो वो किसी ना किसी रूप में सीएसके के साथ जरूर जुड़े रहेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार