भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में एक नए सदस्य को शामिल करने पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खास तौर पर एक बल्लेबाजी कोच को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बीसीसीआई और टीम प्रबंधन के बीच ऐसी चर्चा की खबरें सामने आई हैं।

Advertisement

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस पद के लिए कई नामों का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसमें पूर्व घरेलू क्रिकेट दिग्गज भी शामिल हैं। हालांकि, अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। मौजूदा समय में, भारत के कोचिंग स्टाफ में मुख्य कोच गौतम गंभीर के अलावा मोर्ने मोर्कल (गेंदबाजी कोच), अभिषेक नायर (सहायक कोच), रेयान टेन डोशेट (सहायक कोच) और टी दिलीप (फील्डिंग कोच) शामिल हैं।

Advertisement

11 जनवरी को मुंबई में एक समीक्षा बैठक में सहायक कर्मचारियों के कार्य पर चर्चा की गई जिसके बाद बैटिंग कोच को शामिल करने की बात सामने आई।जब ये खबर सोशल मीडिया पर शेयर की गई, तो इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने इस भूमिका के लिए दिलचस्पी दिखाने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई। पीटरसन ने सोशल मीडिया पर एक शब्द में बता दिया कि वो इस पद के लिए कितनी दिलचस्पी रखते हैं। 

पीटरसन ने एक एक्स यूजर पर जवाब देते हुए लिखा, 'मैं उपलब्ध हूं।'

आपको बता दें कि पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट में 8181 रन और 136 वनडे में 4440 रन बनाए। उन्होंने 37 टी-20 मैच भी खेले और 1176 रन बनाए। कुल मिलाकर, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 32 शतक बनाए और इंग्लैंड के साथ 2010 टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता। ऐसे में अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सच में बैटिंग कोच की तलाश कर रहा है तो पीटरसन एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार