Kieron Pollard 1000 T20 Six Record: यूएसए में मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (MLC 2026) खेला जा रहा है जिसका एलिमिनेटर मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को वाशिंगटन फ्रीडम और एमआई न्यूयॉर्क (WAF vs MINY) के बीच कैलिफोर्निया के ओकलैंड कोलिज़ीयम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में MINY के कैप्टन कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर क्रिस गेल (Chris Gayle) के एक महारिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।

Advertisement

दरअसल, यह दिग्गज ऑलराउंडर टी20 फॉर्मेट में अपने 1000 छक्के पूरे करने से सिर्फ 7 छक्के दूर हैं। कीरोन पोलार्ड MLC 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ ये 7 छक्के लगाकर अपने 1000 टी20 छक्के पूरे कर लेते हैं तो वो क्रिकेट वर्ल्ड में ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने अपने करियर में 463 टी20 खेले और 1056 छक्के लगाए।

T20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • क्रिस गेल - 463 मैचों की 455 पारियों में 1056 छक्के
  • कीरोन पोलार्ड - 745 मैचों की 663 पारियों में 993 छक्के
  • आंद्रे रसेल - 599 मैचों की 516 पारियों में 789 छक्के
  • निकोलस पूरन - 467 मैचों की 440 पारियों में 751 छक्के
  • जोस बटलर - 516 मैचों की 486 पारियों में 630 छक्के

बताते चलें कि कीरोन पोलार्ड ही टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 745 मैचों में 14,739 रन बनाकर ये रिकॉर्ड बनाया है। खास बात ये भी है कि उन्होंने टी20 क्रिकेट में 2 सेंचुरी भी लगाई और 336 विकेट भी चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

एमआई न्यूयॉर्क का पूरा स्क्वाड: मोनांक पटेल, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), निकोलस पूरन (कप्तान), शाकिब अल हसन, कीरोन पोलार्ड, तजिंदर ढिल्लों, कुंवरजीत सिंह, रोमारियो शेफर्ड, ट्रेंट बोल्ट, एहसान आदिल, रुशिल उगारकर, कोरी एंडरसन, कॉर्बिन बॉश, रयान रिकेल्टन, नोस्थुश केनजिगे, अग्नि चोपड़ा, फैसल खान अहमदजई, ए.एम. गजनफर, ट्रिस्टन लूस, सनी पटेल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार