इंग्लैंड में खेले जा रहे टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं और इसी कारण से फैंस इस टूर्नामेंट में काफी रुचि भी दिखा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में 31 मई को सर्रे और ग्लूस्टरशायर के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें सर्रे की टीम ने 37 रनों से जीत हासिल कर ली। 15-15 ओवर के इस मैच में सर्रे ने पहले बैटिंग करते हुए 129 रन बनाए लेकिन ग्लूस्टरशायर की टीम सिर्फ 92 रनों पर ही ढेर हो गई और सर्रे की टीम ने ये मैच आसानी से जीत लिया।

Advertisement

इस मैच में सर्रे की तरफ से कीरोन पोलार्ड भी खेल रहे थे। पोलार्ड बल्ले से तो इस मैच में भी फ्लॉप रहे लेकिन गेंद से उन्होंने अपने बल्ले की कमी को भरने की कोशिश की। पोलार्ड ने 2 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट चटकाया और ये विकेट लेने के बाद उनका सेलिब्रेशन काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर पोलार्ड का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस पोलार्ड का ये अंदाज़ काफी पसंद भी कर रहे हैं। दरअसल, ये घटना तब हुई जह पोलार्ड ने ग्लूस्टरशायर के कप्तान जैक टेलर का विकेट लिया। टेलर ने पोलार्ड की गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन वो पकड़े गए और जैसे ही वो आउट हुए पोलार्ड ने अपने निराले अंदाज़  में सेलिब्रेट किया।

पोलार्ड का सेलिब्रेशन ऐसा था कि मानो कुछ हुआ ही नहीं है। उनके इस सेलिब्रेशन का वीडियो फैंस काफी शेयर कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो पोलार्ड के अलावा इस मैच में सुनील नारायण भी सर्रे का हिस्सा थे लेकिन वो बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए मगर गेंद से वो भी एक विकेट लेने में सफल रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार