1 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। सैम करैन की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने मोहाली में खेले गए आईपीएल 2019 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 14 रनों  से हरा दिया। 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 19.2 ओवरों में 152 रन ही बना सकी।  चार मैचों में ये पंजाब की टीम की तीसरी जीत है। करैन ने 2.2 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने हैट्रिक चटकाई। एक समय दिल्ली का स्कोर 143/3 था और उसके बाद पूरी टीम 152 रनों पर सिमट गई। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की पारी

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरूआत खराब रही। पिछले मैच में बेहतरीन अर्धशतक लगाने वाले पृथ्वी शॉ पारी की पहली ही गेंद पर रविचंद्रन अश्विन का शिकार बन गए। इसके बाद शिखर धवन ने कप्तान श्रेयस अय्यर ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। धवन ने 25 गेंदों में 30 रन और श्रेयस ने 22 गेंदों में 28 रन की पारी खेली।

इसके अलावा ऋषभ पंत ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करे हुए 26 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। पंत के आउट होते ही दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और 143 पर 3 विकेट से 144 रन पर 8 विकेट हो गया। कॉलिन इनग्राम ने 29 गेंदों में 4 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से 38 रन बनाए। उनके अलावा क्रिस मॉरिस 0, हर्षल पटेल 0 और हनुमा विहारी 2 फ्लॉप होकर पवेलियन लौट गए। 

पंजाब के लिए कप्तान सैम करने ने 4 विकेट, रविचंद्रन अश्विन,सैम कुरैन और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट, वहीं हर्डस विलोजेन 1 विकेट हासिल किया। 

किंग्स इलेवन पंजाब की पारी

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 166 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है। पंजाब की शुरूआत के लिए सबसे सफल बल्लेबाज डेविड मिलर रहे। मिलर ने 30 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सरफराज खान ने 39 रन और मनदीप सिंह ने नाबाद 29 रन की पारी खेली। 

दिल्ली के लिए क्रिस मौरिस ने 3 विकेट और कागिसो रबाडा और संदीप लमिछाने ने दो-दो विकेट हासिल किए। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार