विशाखापट्टनम, 13 मई (CRICKETNMORE): किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। 

Advertisement

डॉ. वाई. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लीग के 43वें मैच में मुंबई ने पंजाब को 125 रनों का लक्ष्य दिया था। पंजाब ने इस लक्ष्य को 17 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

पंजाब की तरफ से रिद्धिमान साहा ने 40 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 56 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मुरली विजय ने नाबाद 54 रन बनाए। 

पंजाब की जीत में अहम भूमिका उसके गेंदबाजों ने निभाई। उन्होंने मुंबई के बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने नहीं दिया और लगातार विकेट लेते रहे। मुंबई के बल्लेबाज पंजाब के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखे और पूरी टीम 20 ओवर खेलने के बाद नौ विकेट पर 124 रन ही बना सकी। 

पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज मार्कस स्टोइनिस रहे। उन्होंने अपने चार ओवरों में महज 15 रन दिए और चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा संदीप शर्मा ने चार ओवरों में 11 रन देकर दो विकेट लिए। मोहित शर्मा ने चार ओवरों में 26 रन देकर दो विकेट लिए। अक्षर पटेल एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को पहले ओवर में ही टिम साउदी ने बड़ा झटका दिया। उन्होंने हाशिम अमला (0) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद विजय और साहा ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

Advertisement

टीम को जब जीत के लिए आठ रनों की जरूरत थी तभी साहा आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल (0) आते ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद विजय ने गुरकीरत सिंह (नाबाद 6) के साथ मिलकर जीत की औपचारिकता को पूरा किया।

विजय ने अपनी पारी में 52 गेंदें खेलते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया।

मुंबई की तरफ से मिशेल मैक्लेघन ने दो विकेट और साउदी ने एक विकेट लिया।

Advertisement

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के कप्तान रोहित शर्मा के फैसले को मुंबई के बल्लेबाजों ने गलत साबित किया। विकेटों के पतन की शुरुआत उन्मुक्त चंद (0) से हुई। वह दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सात रन के कुल योग पर पवेलियन लौटे। 

टीम ने 61 रनों पर अपने शीर्ष पांच बल्लेबाज गंवा दिए थे। अंबाती रायडू (0), रोहित शर्मा (15), नीतीश राणा (25) और जोस बटलर (9) पवेलियन लौट चुके थे। 

इसके बाद क्रुणाल पंड्या (19) ने केरन पोलार्ड (27) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। जैसे ही इन दोनों बल्लेबाजों ने बड़े शॉट खेलना शुरू किया तभी दोनों एक के बाद एक पवेलियन लौट गए। दोनों 103 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

टिम साउदी (1) और मैक्लेघन (4) भी विकटों का पतन नहीं रोक सके। हरभजन सिंह और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद रहते हुए क्रमश: 14 और दो रन बनाकर टीम का स्कोर 124 तक पहुंचाया।

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार