वरुण चक्रवर्ती (3/13) और आंद्रे रसेल (3/9) के शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 31वें मुकाबले में रयॉल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 9 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

बैंगलोर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 92 रन बना कर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने एक विकेट खो कर 10 ओवर में 94 रन बना कर मैच को जीत लिया। केकेआर ने 60 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। यह गेंद बाकी रहने के हिसाब से केकेआर की सबसे बड़ी जीत है। 

Advertisement

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 34 गेंदो में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन की शानदार पारी खेली, जबकि डेब्यू कर रहे वेंकटेश अय्यर ने तूफानी पारी खेलते हुए 37 गेंदों में सात चौकों एक छक्के के सहारे नाबाद 41 रन बनाए और केकआर को मैच जितवा दिया। देखें स्कोरकार्ड

युजवेंद्र चहल ने बैंगलोर कि ओर से एक विकेट अपने नाम किया। इससे पहले टॉस जीत कर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पर उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और ओपनिंग करने आए कप्तान कोहली पांच रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान के साथ ओपनिंग करने आए देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभालने की कोशीश की पर वह भी 20 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए।

आरसीबी के लिए डेब्यू कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भारत का बल्ला भी खामोश रहा और वह 19 गेंदो में एक चौके कि मदद से 16 रन की पारी खेली।

टीम को ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स से काफी उम्मीद थी पर दोनो बल्लेबाजों में से किसी का बल्ला नहीं चला, दोनों बल्लेबाज क्रमस: 10 और 0 रन बनाकर आउट हो गए। सचिन बेबी 7, वनिंदु हसरंगा 0, काइल जैमिसन 4, हर्षल पटेल 12 मोहम्मद सिराज 8 और युजवेंद्र चहल 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

चक्रवर्ती और रसेल के अलावा केकेआर के तरफ से लॉकी फग्र्यूसन ने दो और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार