किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आठ विकेट से मात खाने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि उनकी टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही इसलिए बड़ा स्कोर नहीं कर पाई। कोलकाता ने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 149 रन बनाए थे। पंजाब ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही थी और टीम ने 10 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे। इसके बाद कप्तान मोर्गन और 57 रन बनाने वाले शुभमन गिल ने 81 रनों की साझेदारी की, लेकिन इन दोनों के बाद टीम फिर अपनी लय खो बैठी।

Advertisement

मैच के बाद मोर्गन ने कहा, "खासकर शारजाह में अगर आप जल्दी विकेट खो देते हैं तो आपको काउंटर अटैक करना होता है। मैं निराश हूं कि हमारी साझेदारी ज्यादा आगे नहीं जा सकी।"

उन्होंने कहा, "हमने तीन विकेट खो दिए थे। यह साझेदारी निभाने की बात थी। हमने सोचा था कि हम 185-190 तक पहुंचेंगे। यह मैच जीतने वाला लक्ष्य होता, लेकिन ऐसा नहीं हो सका हम लगातार विकेट खोते रहे।"

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार