Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 53वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच KKR  के होम ग्राउंड ईडन गार्डन पर खेला जाएगा। इस सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तब पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रनों से हराया था। ऐसे में अब केकेआर की टीम पंजाब किंग्स से हिसाब बराबर करना चाहेगी।

इस मुकाबले में आप पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज़ लियाम लिविंगस्टोन पर दांव खेल सकते हैं। लिविंगस्टोन एक आक्रमक बल्लेबाज़ हैं और उन्होंने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 42 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली थी। यह खिलाड़ी टूर्नामेंट में अब तक 5 मैचों में कुल 157 रन बना चुका है। वहीं इस दौरान उन्होंने 2 विकेट भी झटके हैं। लिविंगस्टोन आपको बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों से ही पॉइंट्स जीता सकते हैं। उपकप्तान के तौर पर आप शिखर धवन या आंद्रे रसल को चुन सकते हैं।

KKR vs PBKS: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 08 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  ईडन गार्डन, कोलकाता

KKR vs PBKS: Pitch Report

ईडन गार्डन के मैदान पर हाईस्कोरिंग गेम देखने को मिलते हैं। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। इस ग्राउंड पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 170 से 190 के बीच रहने की उम्मीद है।

ईडन गार्डन पर पिछला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। इस मैच में नाइट राइडर्स ने मेहमानों के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे गुजरात टाइटंस ने 17.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था।

KKR vs PBKS Head-to-Head

कुल - 31
कोलकाता नाइट राइडर्स - 20
पंजाब किंग्स - 11

KKR vs PBKS: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Dream 11 Team

विकेटकीपर - जितेश शर्मा
बल्लेबाज़ - शिखर धवन (उपकप्तान),  जेसन रॉय, नितीश राणा, रिंकू सिंह
ऑलराउंडर - आंद्रे रसल, मैट शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन (कप्तान), सैम करन
गेंदबाज़ - वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

Kolkata Knight Riders Probable Playing XI

जेसन रॉय, रहमानु्ल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

Punjab Kings Probable Playing XI

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैट शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार