29 जून, डबलिन। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी- 20 में केएल राहुल धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी-20 इंटरनेशनल का चौथा अर्धशतक जमाने में सफल हो गए हैं।  स्कोरकार्ड

Advertisement

केएल राहुल ने आईपीएल के फॉर्म को बरकरार रखा और आयरलैंड गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अपनी बल्लेबाजी के दौरान केएल राहुल ने उसी तरह के शॉट्स खेले जैसे स्ट्रोक वो आईपीएल 2018 के दौरान खेल रहे थे। देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

Advertisement

गौरतलब है कि विराट कोहली और केएल राहुल ने दूसरे टी- 20 में भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करी थी लेकिन विराट कोहली एक बार फिर असफल रहे और केवल 9 रन बनाकर पीटर चेज की गेंद का शिकार बने। केएल राहुल और सुरेश रैना ये खबर लिखे जाने तक जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि केएल राहुल ऐसे अकेले क्रिकेटर हैं जिन्होंने साल 2018 में 700 से ज्यादा टी-20 रन 50 से ज्यादा के औसत के साथ बनाए हैं और साथ ही साल 2018 में 150 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार