आईपीएल 2022 के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने धमाकेदार शतक लगाकर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। उनके शतक के दम पर लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG) ने मुंबई इंडियंस (MI) को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया। केएल राहुल ने अंत तक नाबाद रहते हुए 60 गेंदों में 103 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले।

Advertisement

हालांकि, केएल राहुल अपने सेलिब्रेशन को लेकर लाइमलाइट में आ गए। राहुल ने जैसे ही अपना शतक पूरा किया उसके तुरंत बाद, उन्होंने अपना हेल्मेट हटा दिया और फैंस की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अपने दोनों हाथों से कान बंद करके अपनी आंखें भी बंद कर ली। ये उनका ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन है जिसे वो अपने आलोचकों को जवाब देने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

Advertisement

उनके इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है जबकि कई फैंस उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। अगर इस मैच की बात करें तो राहुल के अलावा मनीष पांडे ने भी बल्ले से खूब धमाल मचाया। पांडे ने राहुल का बखूबी साथ देते हुए 29 गेंदों में 38 रन बनाए। इस दौरान पांडे के बल्ले से 6 स्टाइलिश चौके देखने को मिले।

इनमें से पहला चौका तो उन्होंने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर लगा दिया था जिसे देखकर फैंस काफी खुश थे। लखनऊ ने मुंबई के सामने जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया है और अगर मुंबई की टीम ये लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई तो ये इस सीज़न में उनकी लगातार छठी हार होगी। ऐसे में रोहित एंड कंपनी अपना खाता खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार