आईपीएल 2023 के 21वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। राहुल इससे पहले अभी तक इस टूर्नामेंट में रन नहीं बना पाए थे। उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से ही लखनऊ की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 159 रन स्कोरबोर्ड पर टांगने में सफल रही। 

Advertisement

दाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल ने 56 गेंद का सामना करते हुए 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किये। वो आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ये कारनामा 105 पारियों में किया। राहुल आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे तेज 2000 रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 47 पारियां खेली। राहुल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने बतौर कप्तान 59 पारियों में दो हजार रन बनाए थे। कुछ फैंस ट्वीट करते हुए राहुल की इस शानदार पारी की तारीफ कर रहे है और कुछ ट्रोल कर रहे है। ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाओं में से कुछ यहाँ दी गयी है:

Advertisement

पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। कुछ ऐसा जो हमने पूरे सीजन में नहीं किया है इसलिए बस बदलाव की जरूरत है। साथ ही हमारा पहला टॉस इस सीजन का जो हमने जीता है। शिखर को आखिरी गेम में चोट लग गई थी, पता नहीं यह कितना गहरी है लेकिन उम्मीद है कि वह लंबे समय तक बाहर नहीं रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति बहुत बड़ी है, हमारे पास (प्लेइंग इलेवन) में दो भारतीय बल्लेबाज हैं और रजा की वापसी हुई है। 

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस के समय कहा कि, "इस स्ट्रिप पर पहला गेम, कुछ भी काम करता। अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को चुनौती देना रोमांचक है। यह हमारा यहाँ पहला सीजन है, इसलिए प्रत्येक मैच का हम आकलन करेंगे और उसमें बदलाव करेंगे। हर मैच में हम कुछ बदलाव करते हैं, 12-13 पर समझौता करते हैं और मैच के आधार पर फैसला करते हैं। हर मैच में हम आए हैं और हमें हर बार चुनौती दी गई है, लेकिन खिलाड़ियों को जवाब मिल गए हैं। हर कोई मैच का लुत्फ उठा रहा है और चारों ओर अच्छा माहौल है, यहां हमें जो समर्थन मिला है उससे वास्तव में खुश हूं।"

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार