11 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लिश टीम के खिलाफ मुंबई में जारी चौथे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली (225) और जयंत यादव (104) की जोड़ी ने मिलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट और जयंत के बीच आठवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 241 रनों की साझेदारी हुई।

Advertisement

इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन और अनिल कुंबले की जोड़ी के नाम था। अजहरुद्दीन और कुंबले ने मिलकर नवंबर, 1996 में कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 161 रनों की साझेदारी की थी।

108 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूके विराट और जयंत की जोड़ी इंग्लैंड के खिलाफ 108 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई। वह रिकॉर्ड है इंग्लैंड के खिलाफ आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का। ललित मोदी के बेटी आलिया मोदी है बला की खूबसूरत, देखकर दिवाने हो जाएगें

10 जनवरी 1908 को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रोजर हार्टिगन और क्लेम हील ने इंग्लैंड के खिलाफ आठवें विकेट के लिए 243 रनों की साझेदारी की थी। विराट कोहली औऱ जयंत यादव इस रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 3 रन दूर रह गए। दोनों ने आठवें विकेट के लिए मिलकर 241 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार