Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले कुलदीप यादव ने आईपीएल खत्म होते ही अपने चाहने वालों को एक तगड़ा सरप्राइज देते हुए लखनऊ में सगाई कर ली। भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की है और उनकी सगाई समारोह से कई तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Advertisement

कुलदीप की मंगेतक वंशिका श्याम नगर में रहती हैं और एलआईसी (लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) में कार्यरत हैं और दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। कुलदीप की सगाई समारोह में उनके साथी क्रिकेटर समेत रिंकू सिंह भी पहुंचे। फिलहाल कुलदीप की सगाई की खबर से सोशल मीडिया पर फैंस में उत्साह का माहौल है और उनके चाहने वाले फैंस उन्हें उनकी आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

बता दें कि कुछ दिनों में इंग्लैंड जाने वाली भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में कुलदीप यादव को भी जगह दी गई है। हालांकि, उनको प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं, ये कहना फिलहाल थोड़ा मुश्किल है। भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां वो 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगी।

25 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप जीतने वाले तमिलनाडु के बल्लेबाज साई सुदर्शन को भी टेस्ट टीम में जगह दी गई है। वहीं, क्रिकेट ने एक बार फिर से करुण नायर को मौका दिया है और वो भी इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार