बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 से आईपीएल 2027 तक के मीडिया राइट्स 48 हज़ार करोड़ से अधिक की कीमत में बेचे हैं। हर तरफ बीसीसीआई और आईपीएल के नाम की हवा बनी हुई है लेकिन, इन सबके बीच एक नाम गायब है वो है ललित मोदी (Lalit Modi) साहब का। ललित मोदी वो इंसान हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि इनके दिमाग में ही सबसे पहले आईपीएल का आइडिया आया था।

Advertisement

आईपीएल के मीडिया राइट्स करोड़ों में बिके जिसके बाद इसके जनक कहे जाने वाले ललित मोदी का दर्द छलक उठा। दरअसल, मिहीर पुरोहित नाम के एक यूजर ने ललित मोदी की याद में ट्वीट कर लिखा था, 'बीसीसीआई को ललित मोदी का शुक्रिया कहना चाहिए। उनके बिना ये इंवेट संभव नहीं हो सकता था।' 

Advertisement

इस बात को नहीं मिटा सकते कि मैंने आईपीएल बनाया है
इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए ललित मोदी ने लिखा, 'उन्होंने यहां तक मेरे नाम पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। किसी भी कमेंट्री के दौरान भी मेरा नाम नहीं लिया जा सकता। यह उनका डर है क्योंकि उन्होंने इसे बनाने के लिए कुछ नहीं किया। यह मुझे परेशान नहीं करता। छोटा दिमाग और केकड़े की तरह मानसिकता है ये। लेकिन वे इस तथ्य को नहीं मिटा सकते कि मैंने इसे बनाया है। मेरे लिए ये काफी है।'

आईपीएल के पहले चेयरमैन थे ललित मोदी
बता दें कि ललित मोदी ही पहले आईपीएल चेयरमैन थे जिनकी अगुवाई में इसका पहला सीजन खेला गया था। बाद में उनके और बीसीसीआई के बीच रिश्ते खराब हो गए थे। दरअसल, ललित मोदी को प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत आरोपी घोषित किया गया उनपर केस चला और उन्हें देश छोड़ना पड़ा। कहा जाता है कि ललित मोदी कमीशन के नाम पर 125 करोड़ रुपए का घपला किया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार