28 मई। श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने कहा कि वह किसी भी खिलाड़ी स्लोआर गेंद की कला सिखाने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

मलिंगा को अभ्यास मैच के दौरान आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को सुझाव देते हुए नजर आए। 

श्रीलंका का हालांकि, सोमवार को हुए मैच में पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी। 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले यह उनका आखिरी अभ्यास मैच था। 

आईसीसी की वेबसाइट ने 35 वर्षीय मलिंगा के हवाले से बताया, "क्रिकेट से छोटे प्रारूप में मिश्रण बहुत महत्वपूर्ण है। आईपीएल के दौरान स्टोइनिस यह जानना चाहते थे कि मैं कैसे वह गेंद डालता हूं।"

मलिंगा ने कहा, "मैं उन्हें सुझाव देना चाहता था, इसी तरह से क्रिकेट आगे बढ़ता है। जो भी जानना चाहता है, मैं उसकी मदद करुं गा। मैं उनके साथ स्लोअर गेंद डालने की कला को साझा करुं गा और यह बताऊंगा कि किस समय और क्यों इसका उपयोग करना है।"

मलिंगा को स्लोअर गेंद में माहिर माना जाता है और उन्होंने कई मौकों पर इसका उपयोग करते हुए विकेट निकाले हैं। हाल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने इसका उपयोग करते हुए मुंबई इंडियंस को एक रन से जीत दिलाई थी। 

उन्होंने कहा, "कला सबसे पहले आती है, फिर आपको खेल का विश्लेषण करना होता है। यह दो चीजं गेंदबाज को अच्छी करनी होती है।" उन्होंने आगे कहा, "क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल है, लेकिन गेंदबाज इस खेल को बदल सकते हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार