LDN vs MIL, The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड 2026 का 23वां मुकाबला बीते गुरुवार, 06 अगस्त को लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला गया था जहां MI London ने 161 रन बनाकर London Spirit को 4 विकेट से धूल चटाई। इस मुकाबले के हीरो 40 वर्षीय अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) रहे जिन्होंने मैच के अहम मौके पर 200 की स्ट्राइक रेट से 16 गेंदों पर 32 रन ठोके और 10 गेंदों पर किफायती गेंदबाज़ी करके सिर्फ 15 रन खर्चे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

Advertisement

इस मुकाबले में MI London ने टॉस जीतकर London Spirit को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 5 विकेट खोकर 160 रन बनाए। LDN के लिए सलामी बल्लेबाज़ लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने अर्धशतकीय पारी खेली और 28 गेंदों पर 5 चौके 3 छक्के लगाकर 52 रन ठोके। उनके अलावा डेविड विली ने 18 गेंदों पर 31 रन और जेम्स कोल्स ने 23 गेंदों पर नाबाद 30 रनों की पारी खेली।

बात करें MIL के गेंदबाज़ों की तो नाथन सॉटर ने 20 गेंदों पर 29 रन देकर 2 विकेट झटके, वहीं ट्रेंट बोल्ट ने भी 20 गेंदों पर 35 रन देकर इतने ही विकेट लिए। रिचर्ड ग्लीसन ने 20 गेंदों पर 39 रन देकर 1 विकेट चटकाया।

यहां से अब MI London को जीत हासिल करने  के लिए 161 रनों लक्ष्य हासिल करना था जिसका पीछा करते हुए निकोलस पूरन ने 25 गेंदों पर 39 रन, कैप्टन सैम करन ने 23 गेंदों पर 33 रन और सिकंदर रज़ा ने 16 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। तो ऐसे ही खिलाड़ियों के मिले-जुले प्रदर्शन के दम पर टीम ने 94 गेंदों पर लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से दमदार जीत प्राप्त की।

बताते चलें कि London Spirit के गेंदबाज़ों की तो जेमी ओवरटन ने 2 विकेट झटके, वहीं एडम मिल्ने, मैथ्यू फिशर और मेसन क्रेन ने 1-1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल का हाल: MI London ने लॉर्ड्स में जीत हासिल करके द हंड्रेड की पॉइंट्स टेबल पर दूसरा पायदान हासिल कर लिया है। उन्होंने 6 मैचों में 4 जीत और 16 अंक प्राप्त करके ये पॉजिशन प्राप्त की है। बात करें अगर London Spirit की तो वो सातवीं पॉजिशन पर है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 6 मैच खेलकर सिर्फ 1 जीता और 4 अंक ही प्राप्त किए। गौरतलब है कि टेबल टॉपर Trent Rockets हैं, जिन्होंने 6 मैचों में 5 जीत हासिल की और 20 अंक बनाए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार