महान आलराउंडर कपिल देव अपनी घरेलू पिच पर 20 अप्रैल को एलेन्जर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में एक्शन में दिखाई देंगे। टूर्नामेंट बुधवार से शुरू हुआ है।
आयोजक यूटी क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता चेतन शर्मा फाइनल मैच में खेलकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे।
उन्होंने कहा कि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और बीसीसीआई के अन्य शीर्ष अखिकारी 23 अप्रैल को ग्रैंड फाइनल को देखने उपस्थित हो सकते हैं।
टूर्नामेंट का आयोजन यूटी क्रिकेट संघ और चंडीगढ़ पुलिस ने किया है। टूर्नामेंट जर्सी का बुधवार को अनावरण किया गया।
Also Read: IPL के अनसुने किस्से