नई दिल्ली, 30 मार्च - इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में बाहर बैठने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अमित मिश्रा ने दूसरे मैच में दमदार वापसी की और दो विकेट चटकाए। लेकिन, वह अच्छी गेंदबाजी करने के अलावा टीम के युवा खिलाड़ियों को सलाह भी देना चाहते हैं।

Advertisement

आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह श्रेयस अय्यर समेत अन्य खिलाड़ियों को लागातार सुझाव देते रहते हैं। 

मिश्रा ने कहा, "युवा खिलाड़ियों को मेंटर करना हमेशा जरूरी होता है। मैं हमेशा नए लड़कों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार रहता हूं। मैं अपने अनुभव को साझा करता हूं, न केवल टीम में स्पिनरों के साथ, बल्कि अन्य खिलाड़ियों के साथ भी। हमारे पास श्रेयस के रूप में एक युवा कप्तान है, इसलिए मैं उसके साथ बातचीत करने के लिए तैयार रहता हूं। मैं हमेशा टीम की सेवा करने में विश्वास रखता हूं और चाहे मुझे को भी भूमिका निभानी हो, मैं तैयार रहता हूं।"

यह पूछे जाने पर कि रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में खेलने का अनुभव कैसा रहा? मिश्रा ने बताया कि आस्ट्रेलियाई दिग्गज हमेशा टीम में सकारात्मक भाव फैलाने पर विश्वास रखता है। 

मिश्रा ने कहा, "वह बहुत अच्छा काम करते हैं और चीजों को सरल और सकारात्मक रखना पसंद करते हैं। उन्हें दूसरे सीजन में अब खिलाड़ियों के बारे में अच्छी जानकारी है। मुझे लगता है कि टीम और परिस्थितियों का अनुभव होना हमेशा मददगार होता है। वह सुनिश्चित करते हैं कि ड्रेसिंग रूम में उत्साह बना रहे। वह हमेशा सकारात्मकता फैलाते हैं।"


Advertisement

आईएएनएस

 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार