London Spirit vs Trent Rockets, Dream 11 Team: द हंड्रेड टूर्नामेंट 2023 का 16वां मुकाबला लंदन स्पिरिट और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच शनिवार (12 अगस्त) को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की पॉइंट्स टेबल पर फिलहाल ट्रेंट रॉकेट्स की टीम अपने शुरुआती तीन मैचों के बाद तीन अंकों के साथ चौथे पायदान पर मौजूद हैं। बात करें अगर लंदन स्पिरिट की तो उनके लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही है और वह महज 2 अंकों के साथ सातवें पायदान पर बने हुए हैं।

Advertisement

इस मुकाबले में आप हरमनमौला खिलाड़ी डेनियल सैम्स पर दांव खेल सकते हैं। डेनियल सैम्स अच्छी फॉर्म में हैं और आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही काफी सारे पॉइंट्स जीता सकते हैं। यह 30 वर्षीय खिलाड़ी टी20 क्रिकेट का खूब अनुभव रखता है और अब तक 142 मैचों में 1587 रन और 170 विकेट झटक चुका है, ऐसे में उन्हें कप्तान बनाना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप जो रूट या एलेक्स हेल्स को चुन सकते हो।

LNS vs TRT: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 12 अगस्त 2023
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - लॉर्ड्स, लंदन

LNS vs TRT: Pitch Report

यह मुकाबला लंदन के द लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैदान पर टी20 फॉर्मेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 151 रन रहा है। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। इस मुकाबले को तेज गेंदबाज और बल्लेबाजी काफी इन्जॉय कर सकते हैं।

LNS vs TRT: Where to Watch?

द हंड्रेड के सभी मुकाबले भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट फैंस द हंड्रेड टूर्नामेंट को सोनी लिव और फैन कोर्ड ऐप पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

LNS vs TRT Head to Head

कुल - 02
ट्रेंट रॉकेट्स - 02
लंदन स्पिरिट - 00

London Spirit vs Trent Rockets, Dream11 Team

विकेटकीपर - मैथ्यू वेड, टॉम कोहलर
बल्लेबाज- एलेक्स हेल्स, जो रूट (उपकप्तान) , डेविड मलान
ऑलराउंडर - डेरिल मिचेल, इमाद वसीम, डेनियल सैम्स (कप्तान), जॉर्डन थॉम्पसन
गेंदबाज- ल्यूक वुड, नेथन एलिस

London Spirit Probable Playing XI 

डैन लॉरेंस (कप्तान), ऐडम रॉसिंग्टन, जैक क्रॉली, मैथ्यू वेड, डेरिल मेचिल, रवि बोपारा, मैट क्रिचली, जॉर्डन थॉम्पसन, लियम डॉसन, नेथन एलिस, डेनियल वॉरल

Trent Rockets Probable Playing XI 

एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, कॉलिन मुनरो, टॉम कोहलर, जो रूट, सैम हैन, डेनियल सैम्स, लुइस ग्रेगरी (कप्तान), इमाद वसीम, ल्यूक वुड, सैमु कुक

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार