IND vs ENG 3rd Test Day 3 Highlights: लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने पहली पारी में 387 रन बनाकर इंग्लैंड की बराबरी कर ली। केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली, जबकि रवींद्र जडेजा ने 72 रन बनाए। जडेजा ने नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर के साथ अहम साझेदारियां कीं। इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है और स्टंप्स तक टीम ने बिना विकेट गंवाए 2 रन बना लिए हैं। मैच पूरी तरह से बराबरी पर है।

Advertisement

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मुकाबला अब पूरी तरह से रोमांचक मोड़ पर आ गया है। शनिवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दोनों टीमों की पहली पारी बराबरी पर रही और इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 2 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

तीसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 145/3 के स्कोर से आगे बढ़ाई। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 141 रन की मजबूत साझेदारी की। राहुल ने 100 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि पंत 74 रन बनाकर रनआउट हुए। यह जोड़ी इंग्लिश गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी रही।

इसके बाद रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने पहले नीतीश रेड्डी के साथ 72 रन की और फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ 50 रन की साझेदारी की। जडेजा ने 72 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे भारत का स्कोर इंग्लैंड के स्कोर तक पहुंच सका। भारत की पारी 387 रन पर खत्म हुई, जिससे पहली पारी में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा।

इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को 2-2 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिन के अंत में इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 2 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली(2) और बेन डकेट क्रीज(0) पर टिके हुए हैं। अब मैच पूरी तरह संतुलन में है और चौथा दिन निर्णायक साबित हो सकता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार