इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक बार फिर मैदान पर वही नज़ारा देखने को मिला जो पहले टेस्ट मैच में देखने को मिला था। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को लगातार दो झटके देकर भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

Advertisement

हालांकि, अपनी गेंदबाज़ी के दौरान मोहम्मद सिराज जोश-जोश में होश गंवा बैठे और भारतीय टीम को एक के बाद एक लगातार दो रिव्यू भी गंवाने पड़े। इन दोनों बार स्ट्राइक पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट थे और दोनों बार सिराज ने एलबीडब्लयू की अपील की जिसे अंपायर ने ठुकरा दिया। जब पहली बार रूट के पैड्स पर गेंद लगी तो कोहली ने भी बिना किसी देरी के सिराज के कहने पर रिव्यू ले लिया मगर जब रिप्ले में देखा गया तो गेंद स्टंप्स को मिस करते हुए जा रही थी।

Advertisement

एक रिव्यू गंवाने के बाद सिराज ने अगले ही ओवर में फिर जो रूट के पैड्स पर गेंद मारी और अंपायर ने एक बार फिर अपील को ठुकरा दिया। इस बार विराट कोहली ने सिराज पर भरोसा नहीं किया और ऋषभ पंत से भी पूछा। पंत ने रिव्यू लेने से साफ मना कर दिया लेकिन विराट ने पंत की सलाह को अनसुना करके आखिरी सेकिंड में रिव्यू लेने का फैसला किया और रिप्ले में साफ दिख रहा था कि ये गेंद भी स्टंप्स से दूर जा रही थी।

इस तरह पंत की बात को अनसुना करना विराट को भारी पड़ गया और कुछ ही गेंदों के भीतर भारत ने अपने दो अनमोल रिव्यू गंवा दिए और अब इस पारी में टीम इंडिया के पास सिर्फ एक ही रिव्यू बचा है और देखना होगा कि विराट कोहली इस रिव्यू का इस्तेमाल कब करते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार