विदर्भ, 5 फरवरी (CRICKETNMORE)| स्नेल पटेल (102) के बाद निचले क्रम के दमदार प्रदर्शन ने सौराष्ट्र को यहां रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच के तीसरे दिन मंगलवार को विदर्भ के सामने कम स्कोर पर ढेर होने से बचा लिया। सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए। विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 312 रन बनाए थे। विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने दो विकेट 55 रनों पर खो दिए हैं लेकिन सौराष्ट्र पर 60 रनों की बढ़त ले ली है। 

Advertisement

सौराष्ट्र ने पांच विकेट के नुकसान पर 158 रनों के साथ दिन की शुरुआत की। पटेल अपने दूसरे दिन के स्कोर 87 रनों के साथ मैदान पर उतरे थे। उनके साथ प्रियंक मांकड थे। 173 के कुल स्कोर पर मांकड़ को आदित्य सरवाटे ने अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

पटेल शतक पूरा करने के बाद 184 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट लिए। उन्हें उमेश यादव ने आउट किया। पटेल ने अपनी पारी में 209 गेंदों का सामना किया और 15 चौके लगाए। 

यहां से लगा कि सौराष्ट्र जल्दी पवेलियन लौट लेगी, लेकिन कमलेश माकवाना (27), धमेंद्रसिंह जडेजा (23), जयदेव उनादकट (46) और चेतन साकारिया (नाबाद 28) ने अहम पारियां खेल अपनी टीम को जल्दी ढेर होने से बचा लिया और विदर्भ को पहली पारी के आधार पर मजबूत बढ़त नहीं लेने दी। 

विदर्भ के लिए सरवाटे ने पांच और अक्षय वघारे ने चार विकेट लिए। 

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी मौजूदा विजेता विदर्भ को 16 के कुल स्कोर पर फैज फजल के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें जडेजा ने अपना शिकार बनाया। संजय रामास्वामी (16) 45 के कुल स्कोर पर जडेजा का दूसरा शिकार बने। 

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने तक गणेश सतीश 24 और अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार